Vastu Tips
By Pratibha
23 March
हिंदू धर्म में शनिदेव को कलियुग का देवता माना जाता है शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है शास्त्रों में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है
इस दिन व्रत रखकर शनिदेव की पूजा करने से लोगों की जिंदगी बदल सकती है शनिदेव को प्रसन्न करना आसान है, लेकिन कई बार गलतियां होने पर शनिदेव नाराज भी हो जाते हैं
शनिदेव का क्रोध लोगों की जिंदगी में भूचाल ला सकता है ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही है आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए
नमक – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन नमक खरीदना अशुभ माना गया है इस दिन नमक खरीदने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं. इससे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है
सरसों का तेल इस दिन सरसों का तेल खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है इस दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए ऐसा करने से आपका और परिवार के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है
लोहा – शास्त्रों की मानें तो शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदने की भी मनाही होती है माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है ऐसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए
काले उड़द की दाल – शनिवार के दिन काले उड़द की दाल को भी खरीदने से बचना चाहिए इस दिन काले उड़द दाल को गरीबों में दान करना चाहिए ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है
काले रंग के कपड़े और जूते-चप्पल – ज्योतिषी की मानें तो शनिवार को भूलकर भी काले रंग के कपड़े और जूते-चप्पल नहीं खरीदने चाहिए इस दिन कोयला खरीदना भी अशुभ माना जाता है ऐसा करने से शनि दोष पैदा हो सकता है