Vastu Tips

भूलकर भी झाड़ू पर न लगाएं पैर, वरना...

By Aastha Paswan

May, 12, 2023

Source: Google Images

घर में झाड़ को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। आइए जानते हैं कि झाडू पर पैर लगाने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु के नियमों का पालन न करने से कई परेशानियां होने लगती हैं।

अक्सर लोग झाडू को किसी भी जगह पर रख देते हैं। ऐसा करने से लोगों का पैर झाडू पर लगने लगता है।

झाडू को पैर से छूने पर मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं, ऐसे लोगों को जीवन में कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप झाडू पर पैर लगाते हैं, तो इससे धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

झाडू को घर की खुशहाली के रूप में देखा जाता है। इसे पैर से छूने पर परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है।

झाडू को पैर से छूना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए झाडू को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

झाडू शनिवार और शुक्ल पक्ष में खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार और रविवार के दिन भी खरीदने की मनाही होती है।