Prachi Kumawat
गंगा को भारत की काफी पवित्र नदी माना जाता है
इस नदी का पानी कभी खराब नहीं होता
हिंदू धार्मिक यात्रा में लोग अपने साथ गंगाजल जरूर लेकर जाते हैं
मगर एक ऐसी जगह भी है जहां लोग गंगाजी में डुबकी तो लगाते हैं मगर वहां से गंगाजल भरकर घर नहीं लाते
वह जहग है "वाराणसी"
आइए जानते हैं वाराणसी से गंगाजल न ले जाने की वजह
बनारस को मोक्षदायिनी तट माना जाता है
लोग वाराणसी मोक्ष पाने के लिए आते हैं, चाहे वे जीवित हों या मृत और उनकी राख गंगाजी में विसर्जित की जाती है
अगर आप यहां से गंगाजल ले जाते हैं तो आप उन मृतक आत्मा के अंग, राख या अवशेष भी साथ ले जाते हैं और ऐसा करने से मृत्यु और पुनर्जन्म का चक्र बाधित हो जाता है और उनकी आत्मा को पूरी तरह से मोक्ष नहीं मिल पाता