BOLLYWOOD
Dori Design Suit
टिक जाएंगी सबकी निगाहें जब पहनेंगी आप डोरी डिजाइन वाले सलवार-सूट
By ANJALI DAHIYA
APR 01, 2024
फ्रंट नेकलाइन में आप सिंपल व मॉडर्न लुक में नेक के लिए डिजाइन चुन सकती हैं
इसके लिए आप राउंड शेप का कट आउट डिजाइन बनवाकर डोरी लगवा सकती हैं
मॉडर्न स्टाइल में डोरी को लगवाना चाहती हैं तो इस तरह से जिग-जैग स्टाइल में भी आप डोरियों को फ्रंट में लगवा सकती हैं
स्लिट कट स्टाइल को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं स्लिट को स्टाइलिश लुक देने के लिए साइड में जिग-जैग स्टाइल में डोरियां लगवा सकते हैं
इन डोरियों को हैवी लुक देने के लिए आप टैसल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं
इस तरह की डोरी और लटकन आप प्लेन सूट के साथ ही बनवाएं
इस तरह के लुक के साथ आप दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं
सूट के बैक के लिए आप डीप और मॉडर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह से फैब्रिक से ही जिग-जैग कर डोरी बनवा सकती हैं
इस तरह के बैक नेक डिजाइन के साथ आप बैकलेस ब्रा को पहनें
वहीं सिंपल लुक के लिए आप सिंगल डोरी भी लगवा सकती हैं
इन डोरियों में आप फैंसी लटकन लगवाना बिल्कुल भी न भूलें
NEXT STORY
Sharara Fashion: आपके लुक में चार चांद लगाएंगे शरारा सूट के ये नए डिजाइंस