Viral
By- Khushboo Sharma
March 06, 2024
गाजर और संतरे का जूस एक जूसर में तीन छिली और कटी हुई गाजर के साथ दो संतरे डालकर उसका एक गिलास रस निकाले और ताज़ा-ताज़ा पिएं
तरबूज और पुदीना का जूस दो कप ताजा कटा हुआ तरबूज लें और 6-8 ताजा पुदीने की पत्तियों के साथ एक ब्लेंडर में डालें। अच्छी तरह मिलाएं और जूस को एक गिलास में डालें। इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें
अनानास और ककड़ी का जूस जूसर में एक कप अनानास के टुकड़े और एक मध्यम आकार का खीरा डालें और रस निकाल लें। इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें
अनार और बेरी का जूस एक ब्लेंडर में एक कप अनार के बीज और मिक्स जामुन डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें। इसे एक गिलास में डालें और स्वादिष्ट टेस्ट का मज़ा लें
आँवला जूस 15-20 मिलीलीटर आंवले का रस लें और इसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं
एलोवेरा जूस 15-20 मिलीलीटर एलोवेरा जूस लें और इसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। रोजाना एक बार भोजन करने से 30 मिनट पहले इसका सेवन करें