Lifestyle

Mahashivratri पर दिनभर पिएं ये Drinks, मिलेगी Energy

By Pratibha

March,8,2024

महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त भगवान शिव के लिए उपवास रखते हैं

 ऐसे में आप दिनभर खुद को इन ड्रिंक्स की मदद से ऊर्जा के साथ हाइड्रेट भी रख सकते हैं

फलों का जूस महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आप संतरा, सेब और अंगूर जैसे फलों का जूस पीकर खुद को ऊर्जावान के साथ हाइड्रेट रख सकते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है

नींबू पानी व्रत में नींबू पानी पीना अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे इम्युनिटी बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया भी ठीक रहती है

नारियल पानी महाशिवरात्रि व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन खुद को हाइड्रेट रखने का एक अच्छा तरीका है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं

तुलसी चाय महाशिवरात्रि के व्रत में थकान दूर करने के लिए आप तुलसी वाली चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमें बीमारियों से बचाते हैं। यह चाय बॉडी की इम्युनिटी सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करती है