शरीर में विटामिन बी12 बढ़ाने के लिए सर्दियों में पिएं ये सूप

Samiksha Somvanshi

अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपको थकान, सिर दर्द या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

सर्दियों में खाई जाने वाली चीजों में ऐसे कई फूड्स हैं जो बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं। इसमें से एक चिकन है।

सर्दियों में चिकन सूप हर इंसान की फेवरेट डिश मानी जाती है। जानें ये कैसे बी12 को बढ़ाने में मदद करता है।

जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि चिकन और मटन में सबसे ज़्यादा बी12 होता है। इनकी चीजें बनाकर खाने से बी12 बढ़ने लगता है, हालांकि इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

डॉ. किरण कहती हैं कि जिन लोगों को जुकाम या खांसी हो उन्हें चिकन का सूप जरूर पीना चाहिए। इसमें काली मिर्च होती है जो बॉडी को हील करके तेजी से रिकवर करने में मदद करती है।

चिकन सूप का सेवन करके न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि बॉडी को ताकत भी मिलती है क्योंकि इसमें आयरन और प्रोटीन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में देर तक एनर्जी बरकरार रहती है।

जो लोग मसल्स या बॉडी बिल्डिंग कर रहे हो उनके लिए चिकन सूप सर्दियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है क्यूंकि इसमें प्रोटीन है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है।

डॉ. किरण ने बताया कुछ लोगों को चिकन सूप का सेवन नहीं करना चाहिए, जैसे की जिन्हें अल्सर हो या एसिडिटी की शिकायत हो उन्हें चिकन सूप से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।