सर्दियों में सौंफ वाला दूध पीने से सेहत को होंगे अनेकों फ़ायदे

Samiksha Somvanshi

दूध को आप दालचीनी और इलायची जैसे कई मसालों के साथ पी सकते हैं।

क्या आप जानते है की अगर इसे सौंफ के साथ पिया जाए तो हेल्थ पर क्या असर दिखेंगे, आइए जानते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि दूध में सौंफ मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

सौंफ का दूध पेट की गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

सौंफ में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

नियमित रूप से सौंफ के साथ दूध को पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सौंफ वाला दूध पिएं, इससे मोटापे की समस्या भी नहीं होती।

इसके अलावा, ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए एक नेचुरल और होममेड उपाय के रूप में आप सौंफ वाला दूध पी सकते हैं।

यहाँ दी गई जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए है , बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।