Health

मुनक्के के दूध पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

By Ritika

April 07, 2024

दूध और मुनक्का दोनों ही कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, मुनक्के का दूध रोजना पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है

दूध में मुनक्का डालकर पीने से कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है, इससे हड्डियां मजबूत होती है

दूध में मुनक्का डालकर पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है

दूध में कैल्शियम  भरपूर मात्रा में होता है और मुनक्के में आयरन, ऐसे में दोनों मिश्रण एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाता है

मुनक्के का दूध पाचन क्रिया सही रखता है और कब्ज से छुटकारा भी दिलाता है

मुनक्के में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, ऐसे में मुनक्के के सेवन से आंखों को काफी लाभ पहुंचता है