Samiksha Somvanshi
लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा की फलों का जूस सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
खासकर डायबिटीज के मरीज को खाली पेट जूस पीने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
लेकिन फलों की जगह अगर आप सब्जियों के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करें तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
आयुर्वेद डॉक्टर किरण गुप्ता ने बताया कि कोई भी ग्रीन जूस हो उसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए क्यूंकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप जूस सुबह की हल्की धूप में बैठकर पीएंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सुबह धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी भी प्राप्त होता है।
सहजन की फली का जूस, शीशम के पत्ते का जूस, पेठे का जूस, गाजर-आमला और चुकंदर का जूस, मिक्स वेजिटेबल जूस, मूली और मूली पत्ते का जूस जैसे कई सब्जियों के जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही जूस का सेवन करना चाहिए। वहीं अगर किसी चीज से एलर्जी है तो उससे बने जूस का सेवन न करें।
ये जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए थी बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।