Social

  Dubai Mall बना दुनिया का 'Most Visited Place'

By Pratibha

 March,10,2024

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास स्थित दुबई मॉल ने इतिहास रच दिया है

साल 2023 में यहां 105 मिलियन यानी साढ़े 10 करोड़ लोग आए, जिसके बाद ये जगह दुनिया का 'मोस्ट विजिटेड प्लेस' बन गई है

साल 2022 में ये संख्या 88 मीलियन थी, लेकिन अब इसमें 19 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है आइए इस इमारत के बारे में डिटेल से जानते हैं

16 साल पुराना मॉल दुबई मॉल साल 2008 में खुला था, ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मॉल है, जहां 1,200 से भी ज्यादा रिटेल स्टोर्स हैं, ये दुबई शहर का टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है

फूडीज जरूर जाएं खाने पीने के लिए दुबई मॉल फेवरेट स्पॉट है, यहां इंडियन से लेकर अमेरिकन, ब्रिटिश, फ्रेंच, इटैलियन, मिडिल ईस्टर्न और चाइनीज फूड्स के ऑप्शंस मिल जाएंगे कुल मिलाकर यहां दुनिया की टॉप डेलिकेसी खाने को मिल जाएंगी

मॉल नहीं पैलेस है दुबई मॉल देखने में किसी महल जैसा लगता है, यही वजह है कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये एक पसंदीदा जगह है, काफी लोग यहां कुछ खरीदने नहीं, बल्कि सिर्फ घूमने के मकसद से आते हैं

दुबई एक्वेरियम देखें दुबई एक्वेरियम एंड अंडर वॉटर जू को दुबई मॉल का टॉप टूरिस्ट अट्रैक्शन है, जहां आप मरीन लाइफ को काफी नजदीक से एक्सपीरिएंस कर सकते हैं, यहां आपको 140 से ज्यादा जीवों की स्पेशीज देखने को मिल जाएगी, जिनमें सैंड टाइगर शार्क, डॉलफिंस और जायंट ग्रुपर्स शामिल हैं