Health
By- Khushboo Sharma
Dec 30, 2023
सर्दियों में डैंड्रफ
सर्दियों के दौरान डैंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है और इससे कभी-कभी शर्मिंदगी तक महसूस हो जाती है। ठंड में सिर में डैंड्रफ की पपड़ी तक नजर आने लगती है
बालों का झड़ना
डैंड्रफ के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते है क्योंकि ये बालों की जड़ों को कमजोर बना देता है और ठंड में ड्राईनेस की वजह से डैंड्रफ की दिकक्त ज्यादा तंग करती है
भूलकर भी न करें ये गलतियां
ठंड में लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिसकी वजह से डैंड्रफ तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप ज्यादा ऑयलिंग करते हैं तो ये आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है
साफ-सफाई में कमी
सर्दियों के दौरान अधिकतर लोग सिर को कम वॉश करते हैं और इसी वजह से हाइजीन में कमी आती है जिससे बाल में गंदगी जमती है जो डैंड्रफ का रूप लेती है
ज्यादा गर्म पानी
सर्दियों में लोग ज्यादा गर्म पानी से नहाने की गलती करते हैं। इस गलती से बाल ड्राई होने लगते हैं। ये न सिर्फ गिरते हैं बल्कि रुखे और बेजान भी नजर आने लगते है
गीले बालों पर कॉम्ब
हेयर केयर में हमेशा मना किया जाता है कि गीले बालों में कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए लेकिन इसके बावजूद भी लोगों द्वारा ये गलती रोजाना दोहराई जाती है
कम पानी पीना
ठंड के दोरान स्किन और हेयर में नमी की कमी होती है। साथ ही लोग कम पानी भी पीते हैं जिसकी वजह से कम पानी की आदत से भी बाल कमजोर पड़ने लगते हैं