Social

Saving Tips: हर महीने खाली हो जाती है जेब, तो ऐसे करें बचत

By Khushi Srivastava

August 5, 2025

क्या आप भी हर महीने के फिजूलखर्चों से परेशान हो चुके हैं और पैसे बचाना चाहते हैं, तो यहां पर बताए गए टिप्स को फॉलो करें। धीरे-धीरे ही सही लेकिन आप बचत कर पाएंगे।

Image Source: social media

सबसे पहले तो महीने के शुरुआत में ही एक बजट बना लें, इसमें अपनी इनकम और खर्चों का एक ग्राफ बना लें और जरुरत की चीजों के लिए होने वाले खर्चों को लिखें।

बचत के लिए ये जरुरी है कि आप अपने जरुरत और इच्छा के बीच का अंतर जानें। जो चीजें जरुरी है उन्हें प्राथमिकता दें जो केवल इच्छा के लिए हैं उन्हें आप बाद के लिए रहने दें।

स्मार्ट खरीदारी करें, सामान खरीदने से पहले ये देखें कि कहां पर आपको ऑफर मिल रहा है, सामान वहीं से लें।

अपने ऑनलाइन खर्चों का ट्रैक रखें, समय-समय पर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ध्यान रखना जरुरी है।

एक बचत खाता खुलवाएं, इसमें हर महीने एक कुछ पैसे डालते रहें।