Health

रोजाना खाएं एक कीवी और अपने इम्यून सिस्टम को रखें दुरुस्त

By Saumya Singh

June 19, 2024

Source : Pexel

कीवी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है।

कीवी आपको कई तरह की बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही इस भीषण गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काफी मदद करता है।

कीवी विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, पोटेशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है।

कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसका सेवन करने से पाचन तंत्र काफी मजबूत रहता है।

अगर आपको भी कब्ज, गैस, बदहजमी या एसिडिटी की समस्या रहती हैं, तो डाइट में 1 कीवी जरूर शामिल करें।

हाई  ब्लडप्रेशर की समस्या झेल रहे लोगों को यह फल जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा यह किडनी और मांसपेशियों की सेहत को भी दुरुस्त बनाता है।

इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 1 कीवी जरूर खाएं। Health से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें PunjabKesari.com