Health

गर्मियों में खाएं ये 5 चीजें, पूरी होगी Vitamin D की कमी  

By- Khushboo Sharma

May 14, 2024

गर्मियों में अक्सर लोगों को विटामिन-डी की कमी होने लगती है। इस विटामिन का सबसे रिच सोर्स सूरज की किरणों को माना जाता है, लेकिन गर्मियों में लोग धूप के कांटेक्ट में आने से बचते हैं

विटामिन-डी जरूरी क्यों? विटामिन-डी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को कमजोरी और दर्द से बचाया जा सकता है। अगर आप विटामिन-डी की कमी का सामना कर रहे हैं, तो आज की स्टोरी में दी गई इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें

दूध पीना होगा फायदेमंद दूध में कैल्शियम और विटामिन-डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें प्रोटीन, फैट और गुड कार्ब्स होते हैं। दूध पीने से शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा किया जा सकता है

ऑरेंज जूस पिएं संतरे में विटामिन-डी पाया जाता है। साथ ही, इसमें कैल्शियम और विटामिन-सी भी होता है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और आप खुद को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं

दही का करें सेवन गर्मियों में दही का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-डी, प्रोटीन और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है

पनीर का सेवन करें पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। यह स्किन और दिमाग के लिए अच्छा होता है। इसके लिए आपको सही तरह का पनीर चुनना चाहिए

मशरूम खाना होगा फायदेमंद मशरूम को विटामिन-डी का अच्छा सोर्स माना जाता है। आप इसे सूप, स्टिर-फ्राई या सलाद के रूप में खा सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन-डी और कैल्शियम की प्राप्ति होती है