By Ritika
March 11,2024
इम्यूनिटी मजबूत हो तो शरीर बार-बार रोगों का शिकार नहीं बनता है, ऐसे कई फूड्स है, जिन्हें खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और केल विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी स्त्रोत होती हैं, इन सब्जियों में बीटा कैरोटीन भी होता है
संतरे और नींबू भी शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में असरदार होते हैं, ये फल शरीर को इंफेक्शंस से दूर रखते हैं
बेरीज भी विटामिन सी से भरपूर होती है, इन्हें खाने पर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, डाइट में आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी को शामिल कर सकते हैं
दही विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे रोग शरीर से कोसों दूर रहते हैं
ऑलिव ऑयल को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता हैक, ऑलिव ऑयल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और हेल्थ को दुरुस्त रखता है