Lifestyle
Jan ,13, 2024
By Pratibha
लहसुन-मिर्च की चटनी सर्दियों में लहसुन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार होता है। इससे आप चटनी बना सकते हैं। लहसुन, मिर्च, नमक आदि मिलाकर चटनी बनाएं और पराठे के स्वाद का मजा लें।
मुंगफली की चटनी मुंगफली की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के अलावा ठंड से हड्डियों में होने वाली दर्द से भी छुटाकार दिलाती है।
तिल की चटनी तिल सर्दियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण ये बेहद लाभदायक है।
धनिया की चटनी धनिया की चटनी सदाबहार चटनी है, जिसे हर मौसम में लोग चटकारे लेकर खाते हैं। इसमें लहसुन, हरी मिर्च आदि मिलाकर चटनी बनाएं।
टमाटर की चटनी सर्दियों में आप इसे मीठी व नमकीन दोनों तरह की चटनी बनाकर पराठे, पूरी व रोटी के साथ खा सकते हैं।
लहसुन-प्याज की चटनी लहसुन और प्याज की चटनी आपके पराठे के स्वाद को दोगुना कर देगी। सर्दियों में यह चटनी लोग बड़े चाव से खाते हैं।
इमली-गुड़ की चटनी इमली-गुड़ की चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जिसे आप पराठे के संग चटकारे लेकर खा सकते हैं।