Health
By- Khushboo Sharma
May 28, 2024
नीम अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। नीम की पत्तियों के सेवन से आप कई तरह की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आज की स्टोरी में आपको बताते हैं कि नीम की पत्तियों को खाकर आप खुद को किन परेशानियों से बचा सकते हैं
पोषक तत्वों से भरपूर नीम की पत्तियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, अमीनो एसिड, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम, टैनिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं
इम्यूनिटी होती है बूस्ट अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं, तो आपको रोजाना 4- 5 नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आप खुद को कई संक्रमणों और मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं
वेट लॉस में मददगार नीम की पत्तियों में फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। इनसे शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट नीम की पत्तियों को चबा सकते हैं
पाचन तंत्र को होगा फायदा जैसा हमने आपको बताया कि नीम की पत्तियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं
उल्टी और मतली से राहत अगर आप मतली और उल्टी आने जैसा महसूस कर रहे हैं, तो नीम की पत्तियां चबा सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। साथ ही, नीम की पत्तियों की मदद से आप शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं
स्किन के लिए अच्छी नीम की पत्तियों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे स्किन को ढेरों फायदे होते हैं। अगर आप स्किन डैमेज से बचाव करना चाहते हैं, तो नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं