Health

जामुन खाने से ये बीमारियां होगी छूमंतर!

By Ritika

June 08, 2024

जामुन जिसे ब्लैक प्लम या जावा पल्म भी कहा जाता है बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है, इसे कई बीमारियों के इलाज के लिए रामबाण माना जाता है 

Source-Google Image

जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है, शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन के वहन की क्षमता भी बढ जाती है

Source-Pexels

जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होता है, ये स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और इससे कील-मुहांसों की भी मात्रा कम हो जाती है

जामुन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में इसके सेवन से आप बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं

जामुन में विटामिन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मसूड़ों और दांतों के लिए बेस्ट होते हैं, आप जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रुप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

डायबिटीज के मरीज भी जामुन का सेवन कर सकते हैं, इसकी गुठलियों का चूर्ण बनाकर खाने से डायबिटीज के मरीजों को बार-बार यूरिनेशन की समस्या से राहत मिल सकती है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें