सर्दियों में रोज़ गुड़-चना खाने से शरीर को मिलेंगे अनेकों फ़ायदे

Samiksha Somvanshi

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि सर्दियों में गुड़-चना को एक साथ खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

गुड़ चने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर में गर्मी भी बनी रहती है।

अगर सर्दी में रोज गुड़ और चना को खाया जाए तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इनमें प्रोटीन और कार्ब्स होते हैं जो बॉडी को देर तक एनर्जेटिक बनाए रखने का काम करते हैं।

ठंड के मौसम में लोग सर्दी और जुकाम की चपेट में आसानी से आ जाते हैं, इसलिए आयुर्वेद में गुड़ और चना खाने की सलाह दी गई है।

दरअसल, गुड़ और चना हमारी इम्यून सिस्टम को और स्ट्रांग बनाने का काम करता है।

गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा चने में कैल्शियम होता है और आयरन के इंटेक से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

गुड़ और चना खाने से हमारी हड्डियों और मसल्स में मजबूती आती है। गुड़ में कैल्शियम होता है और चना में मौजूद प्रोटीन हमारी मसल्स को स्ट्रांग बनाता है।

गुड़ और चना दोनों को खाने से हमारे पाचन तंत्र को फायदा मिलता है क्यूंकि चने में फाइबर होता है और ये तत्व पेट के लिए वरदान से कम नहीं है। ठंड ही नहीं गर्मी में भी लोग खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना पसंद करते हैं।

ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए थी , बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।