Samiksha Somvanshi
पपीते में विटामिन ए, सी, फोलिक एसिड, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और एन्जाइम पपैन जैसे सेहतमंद तत्व पाए जाते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि आयुर्वेद में पपीता एक गर्म तासीर का फल होता है।
जैसा की हम जानते है की पपीतां सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल में से एक है।
सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर पपीता खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इससे शरीर बीमारियों से बचा रहेगा।
सर्दियों में कई लोग वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं। ऐसे में पपीते के सेवन से वजन कंट्रोल किया जा सकता है।
हम आपको बता दें की पपीते में फाइबप भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें पपीता जरूर खाना चाहिए। इसे खाने से कब्ज या गैस नहीं होती।
एक्सपर्ट कहती हैं कि पपीता खाने का सबसे सही समय सुबह का है इसलिए आप नाश्ते में पपीते का सेवन कर सकते है।
ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है, बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।