Health

दूध के साथ तरबूज खाना पड़ सकता है भारी

By Ritika

June 16, 2024

कई लोगों को दूध के साथ कुछ न कुछ खाने की आदत होती है, ऐसे में लोग बिस्कुट या फल खाते हैं

Source-Pexels

ऐसे में अगर आप दूध के साथ तरबूज का सेवन करते हैं तो आज ही इसे बंद कर दीजिए क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है

अगर आप तरबूज और दूध एक साथ खाते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, और उल्टी की भी समस्या हो सकती है

इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है, बता दें कि दूध में विटामिन डी, प्रोटीन और फैट होता है जो गैस को ट्रिगर कर सकता है

तरबूज और दूध अगर आप एक साथ खाते हैं तो इससे डाइडेस्टिव सिस्टम को इन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है

वहीं दूध और तरबूज के एक साथ सेवन से पेट फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है, साथ ही कब्ज की भी समस्या पैदा हो सकती है

वहीं, अगर कुछ लोग तरबूज और दूध का एक साथ सेवन कर लेते हैं तो इससे पेट में सूजन की भी समस्या हो सकती है