अगर ब्राउनी खाने का मन है, तो घर पर ही इस तरीके से बिना अंडे के बना सकते हैं।
Source: Social Media
अब इसमें थोड़ा दूध, ऑयल और वनीला एसेंस डालें। स्पैचुला से इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके स्मूद बनाएं।
Source: Social Media
बैटर तैयार होने पर इसमें थोड़ा-सा नींबू रस डालें। अब एक बर्तन में बटर पेपर बिछाकर हल्का ऑयल लगाएं और बैटर को इसमें डाल दें। ऊपर से चॉकलेट चिप्स छिड़क दें।
Source: Social Media
अब एक कड़ाही या प्रेशर कुकर में नमक की मोटी परत बनाएं। अब स्टील की प्लेट को उल्टा करके रख दें और ऊपर से ब्राउनी का बाउल रखें। कुकर में बनाते हैं, तो सीटी और रबर निकाल दें।
Source: Social Media
30-40 मिनट धीमी आंच पर पकने के बाद टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ निकली तो मतलब ब्राउनी तैयार है।
Source: Social Media
15-20 मिनट इसको ठंडा होने दें। इसके बाद एक प्लेट में निकालें और सर्व करें।
Source: Social Media
सर्व करने से पहले इसके ऊपर से चॉकलेट सिरप डालेंगे तो मजा दोगुना हो जाएगा।