BOLLYWOOD

Eid Outfit Designs: ईद पर ट्राई करें हिना खान के ये खूबसूरत लुक्स

By ANJALI DAHIYA

APR 01, 2024

अगर आपको गर्मी में कम्फर्टेबल रहना है तो आप लाइट एम्ब्राइडरी वाले इस सूट को वियर कर सकती हैं

 इसमें हिना खान काफी अच्छी लग रही हैं, इसमें ऊपर की कुर्ती को थोड़ा सा अनारकली लुक दिया गया है और पैंट दी गई है

लाइट एमब्राइडरी वाली चुन्नी के साथ उन्होंने इसे स्टाइल किया है

इस सूट को पॉल्मी और हर्ष ने डिजाइन किया है

आप भी ऐसे ही सूट बाजार से 1000 से 2000 रुपये में खरीदकर इस बार ईद पर वियर कर सकती हैं

अगर आपको प्लाजो पहनना पसंद है तो हिना खान का यह लुक आपको काफी अच्छा लगने वाला है

इसमें उन्होंने व्हाइट, गोल्डन और पिंक कलर के सूट को वियर किया है

इसमें हैवी एम्ब्राइडरी का वर्क किया गया है, साथ ही नेक पर गोटा पट्टी वर्क से इस सूट को हैवी लुक दिया गया है

इसे फैब इंडिया   ने डिजाइन किया है

 लेकिन आप चाहें तो इस तरह के सूट कम पैसों में बाजार से खरीद सकते हैं

बस आपको इस तरह के सूट के साथ दुपट्टा या तो नेट का मिलेगा या सिंपल सिल्क कपड़े में मिलेगा

अगर आप किसी खास के यहां ईद मनाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप हिना खान के इस साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं

आप भी इस तरह के लुक को क्रिएट कर सकती हैं

साड़ी में आपको इस तरह के प्रिंट और हैंड वर्क दोनों तरह की साड़ी आसानी से मिल जाएगी

 इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें