BOLLYWOOD

Elvish Yadav News: हटाया गया NDPS एक्ट, पुलिस ने लगाई थी गलत धारा

By PRIYA MISHRA

MARCH 21, 2024

जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव जेल की सजा काट रहे हैं 

वकीलों की हड़ताल के कारण उनके जमानत की सुनवाई का मामला टल गया है

इस बीच, बड़ी खबर आई है कि एल्विश पर गलत धारा लगा दी गई थी और अब पुलिस ने इसे हटा दिया है

बिग बॉस ओटीटी 2 में जीत के बाद एल्विश यादव कई विवादों का हिस्सा रहे हैं 

अब सांप के जहर मामले में उनकी हालिया गिरफ्तारी इनमें से सबसे बड़ी है

एल्‍व‍िश नोएडा के जेल में कैद हैं और जमानत के लिए उन्‍हें अभी और इंतजार करना होगा

नोएडा पुलिस ने एल्‍व‍िश यादव पर दर्ज केस में से NDPS एक्‍ट की धाराएं हटा ली हैं

NDPS एक्ट हटने से अब यूट्यूबर की जमानत का रास्‍ता कहीं अध‍िक सरल हो गया है

17 मार्च को एल्‍व‍िश को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

उनकी गिरफ्तारी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत हुई है

एल्‍व‍िश के वकील ने बुधवार को कोर्ट में अर्जी देकर धाराओं में दोष को लेकर कोर्ट को अवगत करवाया था

 जिसके बाद अब पुलिस ने अपनी गलती में सुधार किया है