Lifestyle

सौंफ से ऐसे बढ़ाएं चेहरे का निखार

By- Khushboo Sharma

May 20, 2024

गर्मियों में स्किन से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं। धूप के कारण चेहरा काला पड़ने लगता है, जिससे आपके चेहरे की चमक कम हो जाती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज की स्टोरी में जानिए सौंफ से आप कैसे बढ़ा सकते है चेहरे का निखार

दाग-धब्बे को दूर करे चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ का पानी दाग-धब्बों को हटाने के साथ चेहरे की चमक को बढ़ाता है

रेडनेस को दूर करता है चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए सौंफ के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौं का पाउडर चेहरे की जलन और रेडनेस की समस्या को दूर करता है

शरीर की गंदगी को बाहर निकाले सौंफ की चाय पीने से शरीर में जमा सारा टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही, इसकी चाय चेहरे की चमक को बढ़ाने में मदद करती है

मुंहासों को दूर करे सौंफ को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों को समस्या दूर होती है। साथ ही, इसका नियमित उपयोग करने से दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिलती है

डेड स्किन सेल्स को निकाले सौंफ को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, इसका उपयोग करने से स्किन पर निखार आता है