Social
By Pratibha
Jan ,12, 2024
राम मंदिर का उद्घाटन अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। देशभर से कई VIP इस महोत्सव में शामिल होंगे, लेकिन उनके लिए भी कुछ सीमाएं तय की गई हैं।
ट्रस्ट ने बनाए नियम राम मंदिर का मैनेजमेंट देखने वाले 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' ने इस दिन मंदिर में एंट्री के नियम त य किए हैं। खुद वीआईपी या अन्य अतिथि भी इसका उल्लंघन नहीं कर सकते।
नहीं ले जा सकेंगे ये सामान इस दिन मंदिर में प्रवेश करने वालों को मोबाइल फोन या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी न ही वो ईयरफोन या रिमोट वाली चाबी को मंदिर में ले जा सकेंगे।
ना जाएगी चंवर...ना पादुका संत समाज के लोग अपने साथ हाथ में लेकर चलने वाले चंवर को मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे। ना ही उन्हें छत्र, ठाकुर जी, सिंहासन या पादुका ले जाने की अनुमति होगी।
जिसका नाम, उसी को प्रवेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों का नाम राम मंदिर की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र पर है। केवल उन्हीं लोगों को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति होगी।