Lifestyle
By Pratibha
Feb ,1, 2024
धीर, धीरा लड़के और लड़कियों के इस सुंदर और छोटे से नाम का अर्थ है बहादुर
एहान अपने लाडले बेटे के लिए अगर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह अलग सा नाम आपको पसंद आ सकता है। 'खुशी का खजाना', यही अर्थ है इस छोटे से प्यारे नाम का।
अनवी अनवी का मतलब है 'जंगल की देवी' और 'प्रकृति की संतान।'
भाव भगवान शिव के कई नामों में से एक है और लड़कों के लिए इस प्यारे से 2 अक्षर के नाम का अर्थ है, अभिव्यक्ति।
निर्वेद इस प्यारे और अलग से नाम का मतलब है भगवान का आर्शीवाद या तोहफा ।
आर्निक अ अक्षर से शुरू होने वाले इस अलग से नाम का मतलब भी यही है यानी यूनीक या अलग।
इदाया माता पार्वती का यह एकदम डिफरेंट नाम आपको कैसा लगा? इसका एक अर्थ दिल भी है।
लित्विक इस एकदम अनोखे नाम का अर्थ है सूरज की तरह चमकीला। बेटे के लिए अगर अलग से नाम की तलाश है तो, यह नाम आपको पसंद आ सकता है।
वीरांश जैसा कि नाम से पता चल रहा है इस नाम का अर्थ है बलवान, शूरवीर या निडर। नाम का अर्थ इतना गहरा और प्यार हो तो कौन नहीं रखना चाहेगा!