Viral

Fact check: चीतों के परिवार के साथ सोता है पुजारी?

By Ritika

May 06, 2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीतों को एक व्यक्ति के साथ सोता हुआ देखा जा सकता है

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान में एक गांव सिरोही के पीपलेश्वर महादेव का मंदिर है, जहां रात को पुजारी के पास आकर चीते का परिवार सोता है

जब सरकारी वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को जब यह पता लगा तो उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए, लेकिन क्या ये सच है? 

Source: viral video/X

तो बता दें कि ये वीडियो को वास्तविक है लेकिन इसके साथ साझा की गई जानकारी नहीं, क्योंकि ये वीडियो साउथ अफ्रीका का है

वहीं, चीतों के साथ सोता व्यक्ति पशु प्रेमी, डॉल्फ सी वोल्कर (Dolph C Volker) है, जिन्होंने ये वीडियो 2015 में शेयर किया था

जहां उन्होंने बताया था कि जब सोने की बात आती है तो जानवर घर की बिल्लियों की तरह होते हैं, वीडियो में भी देखा जा सकता है कि वे ठंडे फर्श के बजाय गर्म बिस्तर पर सोना चाहते हैं