Anjali Dahiya
हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की है
सबसे पहले जान लेते हैं उस हसीना का नाम जिसकी शादी को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक गुड न्यूज नहीं आई है
हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिनकी शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में है जिन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर 2023 को शादी की थी
फैंस को उनके घर से भी गुड न्यूज के आने का इंतजार है, हालांकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह भी फैली थी
अगला नाम है मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 7 फरवरी 2023 को शादी की थी
उनके चाहने वाले अब चाहते हैं कि कपल अब दो से तीन हो जाएं, लेकिन जो ऊपर वाले की मर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लिए थे
अथिया शेट्टी के बाद लोगों की नजर अब एक्ट्रेस की ओर है कि वो भी समय से गुड न्यूज दे दें, हालांकि रकुल इन दिनों अपने काम में बिजी हैं
शादी के तुरंत बाद ही प्रेग्नेंसी की अफवाह की वजह से लाइमलाइट में आने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने 24 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी की थी
हालांकि मां बनने की झूठी खबरें को कई बार आ चुकी हैं, अब फैंस को सच्ची खबर का इंतजार है