Priya Mishra
अधिकतर महिलाओं के लिए बेली फैट एक बड़ी समस्या है। क्योंकि बेली फैट और बॉडी इनसिक्योरिटी के कारण खास इवेंट्स पर फिटेड कपड़े या लहंगा चोली आदि स्टाइल करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है।
ऐसे में वेडिंग सीजन की बात करें तो वेस्ट लाइन का अनवांटेड फैट किसी भी स्टाइलिश आउटफिट की खूबसूरती को खराब कर सकता है।
इस वेडिंग सीजन आप भी अपने खूबसूरत ट्रेडीशनल आउटफिट्स को फ्लालेस तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं। तो कुछ बेहद आसान और स्मार्ट फैशन हैक्स फॉलो कर सकती हैं।
आज हम आपके लिए बैली फैट छिपाने के बेहद आसान टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप इस वेडिंग सीजन खास इवेंट्स पर मनचाहा आउटफिट स्टाइल कर सकती हैं।
वेडिंग सीजन में बेली फैट को छिपाने और फ्लालेस दिखाने के लिए आपको लहंगे के नीचे अच्छा शेपवियर जरूर वियर करना चाहिए।
हाई वेस्टेड लहंगा बेली फैट को छुपाने का सबसे स्टाइलिश और बेहतरीन ऑप्शन है। हाई वेस्टेड लहंगा मिडसेक्शन फैट को शेप देने के साथ वेस्टलाइन को डिफाइन कर सकता है।
डार्क शेड्स आउटफिट्स बेली फैट को स्मार्टली छिपाने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है। डीप बैरी, ब्लैक, रॉयल ब्लू, डार्क वाइन और डीप पर्पल जैसे डार्क शेड्स आपको स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं।
फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार बेली फैट को स्मार्टली मिनिमाइज करने के लिए लहंगा चुनते समय रंग और एंब्रॉयडरी का खास ख्याल रखना चाहिए।
लहंगे में स्लिम दिखने और बेली फैट को छिपाने के लिए दुपट्टे का ड्रेपिंग स्टाइल स्मार्टली चुनना चाहिए। इसके लिए आप लहंगे के साथ लाइट वेट दुपट्टे के बजाय हैवी दुपट्टे को मिड सेक्शन छिपाते हुए फैब्रिक को फ्लाई इफेक्ट देकर लेयर में ड्रेपिंग करनी चाहिए।