Fashion Trend: 2024 में ट्रेंड में रहे सूट के ये डिजाइन, एक्ट्रेसेस ने भी किया पसंद

Anjali Dahiya

इस साल फ्रॉक सूट काफी पसंद किए गए और अदिति राव हैदरी समेत कई एक्ट्रेस इस साल लॉन्ग लेंथ वाले हैवी घेर के अनारकली सूट में नजर आईं

इसमें लेस वर्क से लेकर जरी और फ्लोरल प्रिंट तक खूब पसंद किए गए

वेलवेट फैब्रिक के सूट भी इस साल ट्रेंड में रहे, फ्रॉक कुर्ती से लेकर स्ट्रेट लाइन फुल स्लीव सूट भी खूब पसंद किए गए

एंब्रॉयडरी वर्क वेलवेट सूट काफी रिच लुक देते हैं और शादी से लेकर फेस्टिवल के मौके तक खूब जंचते हैं

साल 2024 में स्ट्रेट लाइन कुर्ती हो या फिर शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती, साथ में प्लाजो खूब पेयर किए गए, यहां तक की लॉन्ग टीशर्ट्स के साथ भी प्लाजो कैरी करने का ट्रेंड रहा

दरअसल प्लाजो काफी लूज होते हैं, इसलिए पहनने में कंफर्टेबल लगता है

जहां पहले लड़कियां कुर्ती के साथ सलवार पहनना पसंद करती थीं तो वहीं इस साल पैंट स्टाइल हल्के लूज ट्राउजर खूब ट्रेंड में रहे

जिस तरह से सोनाक्षी सिन्हा ने स्ट्रेट लाइन लॉन्ग कुर्ती कैरी की है और साथ में ट्राउजर पेयर किया है

प्लाजो, शरारा और गरारा के अलावा इस साल कुर्ती के साथ स्कर्ट कैरी करने का ट्रेंड खूब रहा, शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती है या फिर लॉन्ग सूट इस बार साथ में स्कर्ट को तरजीह दी गई

ये कुछ ऐसा रहा जैसे 90 के दशक में लहंगा के साथ ब्लाउज की बजाय कुर्ती पहनने का चलन था, बस इस बार कुर्ती की लेंथ में बदलाव देखने को मिला

साल 2024 में काफ्तान सूट भी ट्रेंड में रहे और कई एक्ट्रेस इस तरह के सूट पहनें नजर आईं, काफ्तान कुर्ती के साथ सिगरेट ट्राउजर का चलन रहा

आप भी अपनी वार्डरोब में एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन जैसा गोल्डन लेस वर्क काफ्तान कुर्ता और ट्राउजर एड कर सकती हैं