Lifestyle

गर्मियों में भी पैर रहेंगे मुलायम, बस फॉलो करें ये Tips

By Ritika

June 16, 2024

गर्मी में मौसम में पैर बेजान हो जाते हैं ऐसे में अगर आप भी इन्हें मुलायम बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई कुछ टिप्स को फॉलो करें

Source-Pexels

हफ्ते में अपने पैरों को आप एक से दो बार अच्छे से स्क्रब करें, इसके लिए आप चीनी और नमक का स्क्रब कर सकते हैं

पैरों की देखभाल के लिए जैतून के तेल में नमक मिलाकर अच्छे से पैरों की मालिश करें

मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल का पेस्ट बनाकर पैरों को 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर उसे पानी से धो लें

शहद की मदद से भी आप अपने पैरों को साफ और मुलायम बना सकते हैं, इसके लिए बस 10 मिनट तक पैरों की मसाज करें

टमाटर के छिलके से पैरों को रगड़ने से पैरों का कालापन दूर किया जा सकता है

नमक से 5 मिनट तक धीरे-धीरे पैरों की स्क्रबिंग करने से डेड सेल्स निकाल सकते हैं