Lifestyle

First Impression होगा खास बस ना करें ये गलतियां

By Ritika

June 05, 2024

आपने भी कई लोगों से सुना होगा कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन, ये कहना सही है क्योंकि कई बार हम पहली बार किसी से मिलते हुए ऐसी गलतियां कर देते हैं कि वो आखिरी मुलाकत ही बन जाती है

Source-Pexels

ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली बार किसी से मिलते  हुए कौनसी गलती नहीं करनी चाहिए

किसी से मिलते समय बार-बार फोन में न देखें, क्योंकि इससे सामने वाले को लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं

जब आप किसी से पहली बार मिलें तो ज्यादा बात करने से बचें, क्योंकि इससे सामने वाले को लगेगा कि आप उन्हें ज्यादा नहीं बोलने दे रहे हैं

बॉडी लैंग्वेज आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ कहती है, इसलिए किसी से पहली बार मिलें तो अपने हाथ-पैरों को ज्यादा न हिलाएं, वरना सामने वाले को लगेगा कि आप उनकी बात से ज्यादा बोर हो गए हैं

किसी से भी बात करते समय नजरे ना चुराएं, नहीं तो सामने वाला आपसे बात करने में असहज फील करेगा, इसलिए सामने वाले से आंखों में देखकर बाते करें

किसी से भी बात करते समय चेहरे पर मुस्कान रखना अच्छा है, लेकिन हर बार मुस्कुराने की आदत सामने वाले को बेइज्जती लग सकती है, क्योंकि इससे उसे लगेगा कि आप उनका मजाक बना रहे हैं