First Wedding Anniversary Celebration : पहली सालगिरह इन जगहों पर करें सेलिब्रेट, यादगार रहेगा लम्हा

Ritika Jangid

शादीशुदा जिंदगी अगर अच्छी चलें तो वक्त कब बीत जाता है इसके बारे में पता भी नहीं लगता है

ऐस में आपकी शादी को यदि एक साल हो गया है और घूमना चाहते हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं, चिंता न करें क्योंकि हम कुछ प्लेस के बारे में बताने वाले हैं

नैनीताल
अगर आप अपनी पहली सालगिरह पहाड़ों पर जाकर मनाना चाहते हैं तो नैनीताल जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां का शांत और खूबसूरत वातावरण आपका मन मोह लेगा

आप नैनीताल की रानी मां नैना देवी का मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। इसके अलावा आप नैनी झील जरूर घूमें। ये हाड़ियों से घिरी हुई है

आप हनुमान गढ़ी भी जा सकते हैं, ये भी बहुत प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है। आप लिस्ट में टिफिन टॉप, सरिता ताल, नल-दमयन्ती तालऔर लोहाघाट को भी ऐड कर सकते हैं

ऊटी
तमिलनाडु का ऊटी भी घूमने के लिए काफी फेमस है। साउथ में घूमने के लिए ये जगह बहुत ही खूबसूरत है। कृत्रिम झील यूकेलिप्टस के पेड़ों से घिरी हुई है। यहां आपको बोटिंग का मजा ले सकते हैं

इसके अलावा आप एल्क हिल भगवान मुरुगन मंदिर, डोड्डाबेट्टा चोटी, ऊटी टॉय ट्रेन, पाइकारा झरना, पाइकारा झील, ऊटी थ्रेड गार्डन, ऊटी हनीमून बोट हाउस भी घूमने के लिए जा सकते हैं

पचमढ़ी
मध्य-प्रदेश का पचमढ़ी भी घूमने के लिए फेमस है। यहां की पहाड़ियां और सुंदर वॉटरफॉल देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। यहां आप बी फॉल्स भी जा सकते हैं जिसे जमुना प्रपात भी कहा जाता है, ये झरना करीब 150 फीट की ऊंचाई से गिरता है

यहां का सिल्वर फॉल्स झरना करीब 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां महाभारत के काल की मानी जाने वाली पांच गुफाएं हैं। चौरागढ़ मंदिर दर्शन के भी आप दर्शन कर सकते हैं