Samiksha Somvanshi
अलसी का सेवन सभी की सेहत को फायदा देता है, लेकिन खासतौर पर इसे महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में लाभकारी है।
अलसी (flax seeds) में प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, मोलिब्डेनम जैसे मिनरल भी होते हैं।
अलसी का सेवन करने से शरीर को विटामिन बी।, बी6, और विटामिन सी मिलता है, साथ ही ये ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर बीज होते हैं।
अलसी का सेवन करने से दिल को बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि इसका सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ ही बीपी को भी कंट्रोल करता है।
जिन डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर हाई हो जाती है, उनके लिए भी अलसी का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
अलसी वेट लॉस में भी हेल्प फुल रहता है, क्योंकि ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से मसल्स को टोन करने के साथ ही पेट भरा हुआ महसूस करवाती है।
ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है , ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते है।