Urvashi Rautela की ग्लोइंग स्किन और परफेक्ट फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Arpita Singh

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए काफी चीज़ें उपाय कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी आपकी स्किन में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा

तो आप मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी उर्वशी रौतेला के लाइफस्टाइल टिप्स फॉलो कर सकते हैं

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, जो बोटॉक्स और सर्जरी के बिना भी बेहद खूबसूरत लगती हैं

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत पर्टिकुलर हैं और एक नियमित डाइट फॉलो करती हैं

उर्वशी अपने डेली रुटीन में रोज सुबह जिम में वर्कआउट के साथ डांस करती हैं

इसके अलावा एक्ट्रेस परफेक्ट फिगर मेंटेन करने के लिए हफ्ते में 3 दिन वेट ट्रेनिंग और कोर एक्सरसाइज करती हैं।

फ्लेक्सिबिलिटी और मेंटल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए उर्वशी सूर्य नमस्कार और योग का सहारा लेती हैं।

अपनी डाइट को बैलेंस रखने के लिए एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट में एग का व्हाइट पार्ट, मूसली और मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन करती हैं

इसके साथ ही भीगे हुए बादाम और ताजे फलों के सेवन के कारण एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो बरकरार रहता है

कार्ब्स और प्रोटीन के लिए उर्वशी हरी सब्जियों के साथ, ब्राउन राइस, दाल और रोटी का सेवन करती हैं।