Lifestyle
By Saumy Singh
May, 20, 2024
Source: Pexel
गर्मियों के मौसम में कुछ भी करने का मन नहीं करता है, ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में अपनाकर आप गर्मी में भी एक्टिव रह सकते हैं
सुबह उठने के बाद एक या दो गिलास पानी जरुर पिएं, क्योंकि रात की नींद के बाद शरीर में पानी की मात्रा में कमी आ जाती है
सुबह की शुरुआत करने के लिए लाइट एक्सरसाइज जैसे- ठंडी हवा में वॅाक व योग करना फायदेमंद हो सकता है इससे आपका शरीर सक्रिय रहेंगा
सुबह के खाने में पानी वाले फल जैसे- संतरा, अंगूर, तरबूज, खरबूज आदि का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है
गर्मियों में तुरंत पकाया हुआ यानी ताजा व हल्का भोजन करें, क्योंकि गर्मी के दिनों में मसाले वाली सब्जियां, दालें जल्दी खराब हो जाती हैं
गर्मी के दिनों में चाशनी में बनी मिठाईयों के बजाय आंवले या बेल का मुरब्बा खाएं
गर्मी के दिनों में कॅाफी-चाय को कम पीएं, इसके बजाय लस्सी, छाछ, सत्तू, नारियल पानी, पुदीना सरबत, गन्ने का रस, आम पना आदि पीएं
घर में हर समय इलेक्ट्रॅाल, ग्लूकोज ज़रुर रखें और बाहर निकलते समय पानी का बॅाटल ज़रुर रखें