Rahul Kumar
इस एक परीक्षा से DU, BHU, AMU जैसी देश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है.
कक्षा 12 के लगभग सभी बोर्ड के एग्जाम लगभग खत्म हो चुके हैं. अब बिना टाइम खराब किए CUET की तैयारी शुरू कर दें.
अभी काफी समय है, जिससे आप पूरा सिलेबस अच्छे से कवर कर सकते हैं.
CUET एग्जाम में करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के प्रश्न भी शामिल होते हैं. रोजाना न्यूज पेपर और मैगज़ीन पढ़ें.
न्यूमेरिकल एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए बेसिक मैथ कॉन्सेप्ट्स पर फोकस करें.
हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग टाइम निकालें और रोजाना स्टडी करने की हैबिट डालें.
अगर आप अभी से अच्छी तैयारी शुरू कर देंगे, तो अपने सपनों की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का चांस बढ़ जाएगा.