आलिया भट्ट से लेकर सई पल्लवी तक इन सेलिब्रिटीज के Kanjivaram साड़ी लुक्स हैं, सुपर ट्रेंडी

Anjali Dahiya

साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का ये खूबसूरत कांजीवरम साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है

पूजा ने इस लुक में बेहद खूबसूरत येलो साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी किया है

आप पूजा की तरह मॉडर्न डायमंड ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ खास वेडिंग फंक्शंस पर स्टाइल कर सकती हैं, इसके अलावा ब्रेड या बन हेयरस्टाइल के साथ गजरा लगाना न भूलें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने इस लुक में बेहद खूबसूरत गोल्डन कलर की सिल्क कांजीवरम साड़ी को मॉडर्न स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी किया है

शिमरिंग गोल्डन फैब्रिक के साथ थिन व्हाइट बॉर्डर इस साड़ी को काफी यूनिक और खूबसूरत लुक दे रहा है

ऐसे में आप वेडिंग सीजन के लिए कुछ खास ट्राई करना चाहती हैं, तो कीर्ति शेट्टी के इस कांजीवरम साड़ी से इंस्पिरेशन लेकर लुक को गोल्डन ज्वेलरी और गजरे के साथ स्टाइल कर सकती हैं

अपने हर साड़ी लुक्स में रॉयल महारानी वाइब्स देने वाली खूबसूरत बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का ये कांजीवरम साड़ी लुक फैशन इंडस्ट्री में आइकॉनिक है

इस लुक में दीपिका ने रॉयल ब्लू कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी को प्लेन फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है

अगर आप भी खास इवेंट पर दीपिका की तरह आइकॉनिक नजर आना चाहती हैं, तो सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं

बॉलीवुड की गंगूबाई यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस लुक में बेहद खूबसूरत टील कलर की कांजीवरम साड़ी को कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया है

आलिया का ये सिंपल सोबर कांजीवरम साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है

इस तरह की लाइट कांजीवरम साड़ियां यंग गर्ल्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जिसे आप किसी भी खास इवेंट पर स्टाइल कर खूबसूरत नजर आ सकती हैं

एथेनिक फैशन क्वीन या खूबसूरत साउथ इंडियन एक्ट्रेस सई पल्लवी अपने कांजीवरम साड़ी लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं

उन्होंने बेबी पिंक कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क कांजीवरम साड़ी को कट स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी किया है

अपने सभी साड़ी लुक्स की तरह सई इस लुक में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, ऐसे में आप भी इस तरह की लाइट कलर कांजीवरम साड़ी को गजरे के साथ ट्राई कर सकती हैं