Mahakumbh 2025 Viral Babas: ‘एंबेसडर बाबा’ से लेकर ‘कबूतर वाले बाबा’ तक ये हैं महाकुंभ के वायरल बाबा

Khushi Srivastava

इस साल प्रयागराज के महाकुंभ में कई सारे साधु-संतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तो आइए महाकुंभ 2025 के वायरल बाबाओं पर एक नजर डालते हैं

एंबेसडर बाबा
एंबेसडर बाबा के नाम से मशहूर महंत राजगिरी नागा बाबा एक रेट्रो 1972 एम्बेसडर में रहते हैं। वे पिछले 35 सालों से इस कार में यात्रा कर रहे हैं

कांटे वाले बाबा
'कांटे वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध यह बीबा कांटों की शय्या पर लेटे रहते हैं

आईआईटीयन बाबा
महाकुंभ में अभय सिंह उर्फ ​​आईआईटीयन बाबा भी नजर आए। इन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है

रबड़ी बाबा
महाकुंभ में आए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहंत देवगिरि जी रबड़ी बाबा के नाम से मशहूर हैं। यह बाबा भक्तों को रबड़ी परोसते देखे जा सकते हैं

रुद्राक्ष बाबा
महाकुंभ 2025 के लिए निरंजनी पंचायती अखाड़े के बाबा दिगंबर अजय गिरि जी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। इन्हें 'रुद्राक्ष बाबा' के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अपने शरीर पर 11,000 रुद्राक्ष की माला पहन रखी है

कबूतर वाले बाबा
कबूतर वाले बाबा के नाम से मशहूर यह बाबा जूना अखाड़े के महंत राजपुरी जी महाराज हैं। उनका कहना है कि यह कबूतर उनके सिर पर पीछले 9 साल से बैठा हुआ है