Social
By- Khushboo Sharma
Jan 19, 2024
राम भक्तों का अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना बस पूरा होने ही वाला हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर का दरवाजा आम लोगों के लिए खुल जाएगा। फिलहाल राम मंदिर का कुछ हिस्सा ही बनकर तैयार हुआ है
राम मंदिर के लिए देशभर से कई किलो सोना और चांदी दान में मिला है, जिससे मंदिर की बहुत-सी चीजें सोने से बनाई गई हैं
रामलला के गर्भगृह में सागवान की लकड़ी के दरवाजे लगाए गए हैं जिनके ऊपर सोने की परत भी चढ़ाई गई है
इन दरवाजों के उपरी हिस्सों पर महलनुमा आकृति बनाई गई हैं जिसमें दो सेवक हाथ जोड़े खड़े हैं
राम मंदिर परिसर में कुल 46 दरवाजे होंगे, जिसमें कि सोने से जड़े दरवाजे सिर्फ मंदिर के गर्भगृह में होंगे
इसके अलावा रामलला के सिंहासन को सोने के परत से बनाया गया है। प्रभु राम की पादुकाओं में भी सोने की चमक साफ नजर आएगी
रामलला के हाथों में जो धनुष-बाण होंगे उनके भी सोने से बने होने की बातें लगातार सामने आ रही हैं
भगवान राम के लिए 108 सोने के सिक्कों से एक खास हार बनाया गया है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को पहनाया जाएगा
इसके अलावा देशभर से लोग अलग-अलग तरह की सोने और चांदी की चीजें राम मंदिर के लिए लगातार भेंट कर रहे हैं