BOLLYWOOD

हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां

By ANJALI DAHIYA 

JAN 06, 2024

अभिनेत्री आशा पारेख किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उनके लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं

अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन की इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं 

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकपीस और कानों में हल्के ईयररिंग पहने हैं 

शर्मिला टैगोर के साड़ी लुक सिंपल लेकिन काफी खूबसूरत होते हैं 

वो अक्सर अपने बालों में अलग तरीके से जूड़ा बनाती हैं, गले में हल्का सा नेकपीस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है

एक्ट्रेस रेखा के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है 

वो हर इवेंट पर साड़ी पहने ही नजर आती है, कभी खुले बाल तो कभी जूड़ा उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है

खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज के समय की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं

उनके साड़ी लुक इतने खूबसूरत होते हैं कि आप इससे टिप्स ले सकती हैं 

एक्ट्रेस दीप्ति नवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं 

वो अक्सर या तो कॉटन की या फिर सिल्क की ही साड़ी कैरी करती हैं। एक्ट्रेस के सभी साड़ी लुक सिंपल और एलिगेंट होते हैं