15 मई से AUDI की कार 2% होगी महंगी, जानें कारण

Himanshu Negi

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी AUDI इंडिया ने भारतीय बाजार में कई लग्जरी गाड़ी पेश की है।

ऑडी इंडिया ने सभी कारों की कीमत 2% तक बढ़ा दी है।

एक्सचेंज रेट में बदलाव और लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमत बढ़ाई गई है।

15 मई से सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत 2 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

AUDI ने 2025 की पहली तिमाही में 1,223 यूनिट्स सेल की है।

पिछले साल के मुकाबले 17% की बढ़त वृद्धि दर्ज की गई है।

ऑडी क्यू7 और क्यू8 जैसे मॉडल्स की मांग बढ़ने के कारण बिक्री में बढ़त हुई।

2024 में इसमें सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।