सौरव गांगुली से जसप्रीत बुमराह तक: 2000 के बाद भारतीय टेस्ट कप्तानों का सफर

Ravi Kumar

सौरव गांगुली ने 49 टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिसमें 21 टेस्ट में भारत को जीत मिली।

राहुल द्रविड़ ने 25 टेस्ट में भारत की कप्तानी संभाली, जिसमें 8 मैच भारत ने जीते।

वीरेंदर सहवाग ने 4 टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिसमें 2 मैच भारत जीता।

अनिल कुंबले ने 14 टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया है जिसमें भारत ने सिर्फ 3 मैच जीते, वहीं 6 मुकाबले ड्रा रहे।

महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें भारत 27 जीता और 15 मैच ड्रा रहे।

विराट कोहली ने 68 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी का दारोमदार उठाया, जिसमें 40 मैच भारत जीता और 11 ड्रा रहे।

अजिंक्य रहाणे ने 6 टेस्ट में भारत की कप्तानी की और भारत को 1 भी मैच में हारने नहीं दिया। उनका 4 जीत और 2 ड्रा का रिकॉर्ड रहा।

केएल राहुल ने 3 मैच में कप्तानी संभाली जिसमें 2 में भारत जीता जबकि 1 मैच हारा

रोहित शर्मा अब तक 21 मैच में भारत की कप्तानी कर चुके हैं जिसमें 12 मैच भारत जीता है वहीं 2 टेस्ट ड्रा रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने 2 मैच में टीम इंडिया की कमान संभाली जिसमें 1 भारत जीता तो 1 हारा।