Sunny Deol की 'जाट' से लेकर Salman Khan तक, बॉलीवुड सेलेब्स बन गए Ghibli Art

Anjali Dahiya

सनी देओल की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जाट के आने से पहले उसका घिबली आर्ट्स बना दिया है, इसमें सनी देओल बहुत क्यूट लग रहे हैं

शाहरुख खान बॉलीवुड के फेवरेट एक्टर्स में से एक हैं, उनके कभी खुशी कभी गम के एक सीन का घिबली आर्ट्स बना है, जिसमें वो भागते हुए नजर आ रहे हैं

शाहरुख खान की फिल्म देवदास भी हिट साबित हुई थी, ये फोटो उन्हीं की फिल्म का एक सीन है

सलमान खान इन दिनों सिकंदर के प्रमोशन में लगे हुए हैं, सलमान ने हाल ही में राम मंदिर वॉच पहने हुए फोटो शेयर की थी, अब उनकी फोटो का भी घिबली आर्ट बन गया है

भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था, आज भी उन्हें उसी लुक से जाना जाता है

प्रभास की जब भी बात आती है तो उनकी बाहुबली याद आ जाती है, शिवलिंग कंधे पर लेकर जाते हुए नजर आए थे, उनके उस सीन का भी आर्ट बना दिया गया है

तारे जमीन पर आमिर खान की हिट फिल्मों में से एक है, ये फोटो आमिर और दर्शील सफारी की तारे जमीन पर से है