BOLLYWOOD
सुष्मिता सेन
से लेकर
माधुरी दीक्षित
तक,
90 के दशक
की इन एक्ट्रेसेस ने
ओटीटी
पर दिखाया है दम
By ANJALI DAHIYA
FEB 22, 2024
90 के दशक की फिल्में, कलाकार और गाने कुछ ऐसे थे कि आज इतने सालों बाद भी लोगों की जुबां पर हैं
खासकर, अगर आपका बचपन भी मेरी तरह 90s में बीता है, तो आप मेरी बात से जरूर इत्तेफाक रखते होंगे
90 के दशक की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो आज बड़े परदे पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी इनके लिए बहुत प्यार है
ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस ने जब लंबे समय के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म से कमबैक किया तो ऑडियन्स के खुलकर अपना प्यार दिखाया
सुष्मिता सेन ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दीं और उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला
पिछले कई सालों ने उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है लेकिन 2019 में उन्होंने हॉटस्टार पर वेब सीरीज आर्या से कमबैक किया
इस सीरीज में सुष्मिता का एक अलग अंदाज देखने को मिला और इसे काफी पसंद किया गया
सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
माधुरी ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द फेम गेम' से ओटीटी पर डेब्यू किया था
माधुरी ने बड़े परदे से पूरी तरह से दूरी नहीं बनाई है और वह बीच-बीच में कुछ फिल्मों में नजर आई हैं
उनके डिजिटल डेब्यू ने भी फैंस को काफी इम्प्रेस किया था और उनकी वेब सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था
रवीना टंडन ने कुछ साल पहले नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर सीरीज 'आरण्यक' में एक पुलिस ऑफिस का रोल प्ले किया था
हाल ही में वह हॉटस्टार की सीरीज 'करमा कॉलिंग' में भी नजर आ रही हैं
उनकी दोनों ही वेब सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया था
90 के दशक की सिमरन यानी काजोल ने पिछले सालयह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज द ट्रायल से ओटीटी पर डेब्यू किया था
यह कोर्ट रूम ड्रामा काफी इंट्रेस्टिंग था और फैंस को बांध कर रखने के काबिल था
सोनाली बेंद्रे ने जी5 के वेब शो द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी पर शुरूआत की थी
इसे आईएमडीबी पर अच्छी रेटिंग भी मिली थी और फैंस ने भी इस शो को काफी पसंद किया था
करिश्मा कपूर की यह वेब सीरीज कुछ साल पहले ओटीटी पर आई थी
करिश्मा कपूर की यह वेब सीरीज कुछ साल पहले ओटीटी पर आई थी
इस सीरीज को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था, इसके सेकेंड पार्ट के आने की भी खबरे थीं
NEXT STORY
Divya Khosla के तलाक की खबरें झूठी! 'कुमार' सरनेम हटाने की असली वजह आई सामने