Ayush Mishra
भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स लोगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं।
यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाने की सलाह देते हैं।
अगर आप फिट और हेल्दी महसूस कर रहे हैं, तो भी आपको साल भर में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए जिससे किसी भी बीमारी को शुरुआती स्टेज में ही पहचान लिया जाए।
अगर आप फुल बॉडी चेकअप करवाने जा रहे हैं तो आपको ब्लड शुगर टेस्ट, यूरिन टेस्ट, आंख-कान की जांच, किडनी फंक्शन टेस्ट, कैंसर टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट और ब्लड टेस्ट करवाना पड़ सकता है।
हालांकि, ये सभी टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद ही किए जाते हैं। डॉक्टर आपकी समस्याओं के मुताबिक इन मेडिकल टेस्ट को करवाने के लिए कह सकता है।
बढ़ती उम्र के साथ आपको अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। अगर आपकी उम्र 50 साल से ऊपर है, तो आपको एक साल में दो बार फुल बॉडी चेकअप करवा लेना चाहिए।
दरअसल, बढ़ती उम्र में गंभीर और जानलेवा बीमारियों के अटैक करने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। कुल मिलाकर फुल बॉडी चेकअप करवाने से आप अपने शरीर में पैदा होने वाली बीमारी को शुरुआत में ही डिटेक्ट कर सकते हैं।
Source- Pinterest