Gandhi Family Lunch: गांधी परिवार ने संग उठाया छोले-भटूरे का लुफ्त, शेयर की तस्वीरें

Khushi Srivastava

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं

यूं तो गांधी परिवार को कई बार एक साथ समय बिताते देखा गया है

हाल की तस्वीरों में राहुल गांधी अपने परिवार के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में लंच करते दिखाई दे रहे हैं

तस्वीरों पर गौर करें तो इसमें राहुल गांधी के अलावा, उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं

इस फैमिली लंच में भांजी मिराया विड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की मां मौरीन वाड्रा भी शामिल है

दोनों परिवार ने दिल्ली के क्वालिटी रेस्टोरेंट में छोले भटूरे खाए और उसके साथ ही इसकी तस्वीर भी साझा की

कैप्शन में राहुल गांधी ने रेस्टोरेंट की तारीफ की और लिखा कि अगर आप वहां जाएं तो एक बार छोले भटूरे जरुर खाएं

तस्वीरों को राहुल गांधी ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @rahulgandhi से शेयर की हैं