Vastu Tips
By Khushi Srivastava
August 18, 2025
इस साल 26 और 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। ऐसे में इन दिनों कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है।
Image Source: social media
घर पर गणेश जी की ऐसी मूर्ति लाएं जिसमें उनकी सूंड बाई ओर मुड़ी हुई हो।
गणेश जी की बैठी हुई प्रतिमा लाने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
गणेश जी की प्रतिमा ऐसी होनी चाहिए जिसमें उनके एक हाथ में मोदक हो और दूसरे हाथ से वे आशीर्वाद दे रहे हों।
गणेश जी की प्रतिमा को घर के ईशान कोण में ही स्थापित करें, जिससे उनका मुख उत्तर दिशा की तरफ हो।
इसके अलावा घर में जहां पर मूर्ति की स्थापना करने वाले हो, उस जगह को अच्छे सा साफ करके वहां गंगा जल छिड़के और लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।